मोरी में आपदा पीड़ितों के लिए राहत पहुंचाने में लगा हेलीकॉप्टर क्रैश

0
n4n5acf8346-d8fa-45f0-bd56-192b137a5706

उत्तरकाशी जिले के मोरी में आपदा पीड़ितों के लिए राहत पहुंचाने में लगा हुआ एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर तारों में उलझ कर जमीन पर आ गिरा और उसमें आग लग गई। इसमें 3 लोग सवार थे जो लापता हैं।

यह घटना दोपहर 12:05 की है।

हेलीकॉप्टर तारों में उलझने के कारण क्रैश हो गया। यह घटना आरा कोर्ट बेस कैंप से 5 किलोमीटर दूरी पर घटित हुई।गिरते ही हैलीकॉप्टर ने आग पकड़ ली थी। कैप्टन लाल और राजपाल के सवार होने की खबर है।

यह हेलीकॉप्टर हेरिटेज कंपनी का प्राइवेट हेलीकॉप्टर है जो राहत कार्य पहुंचाने के काम करके वापस लौट रहा था।

हालांकि राहत वाली बात यह रही कि हेलीकॉप्टर से कोई हताहत नहीं हुआ। हेलीकॉप्टर  आराकोट  क्षेत्र में राहत वितरण का कार्य कर रहा था और वापस लौट रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *