कुछ दल BJP के नाम पर मु‍सलमानों को डराते हैं, सरकार से मुस्लिमों को डरने की जरूरत नहीं : इकबाल अंसारी

0
387020-323198-305950-iqbal-ansari-babri-masjid

देश में पीएम मोदी के नेतृत्‍व में बन रही एनडीए की नई सरकार को लेकर बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल बीजेपी के नाम पर मुसलमानों को डराते हैं. लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार हिंदू और मुस्लिम, सबके लिए है. इसलिए मुस्लिम समाज को सरकार से डरने की कोई जरूरत नहीं है.

इकबाल अंसारी ने बुधवार को कहा कि कल पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह होगा. पीएम मोदी की  पिछली 5 साल की सरकार बेहतर रही है. पीएम मोदी के नेतृत्‍व में बनने वाली नई सरकार भी अगले 5 साल बेहतर तरीके से चलेगी. पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास का नारा लेकर चल रहे हैं. मोदी जी के नेतृत्‍व में देश विश्‍व का नंबर 1 देश बनेगा. पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया तो शामिल होने जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *