चार धाम यात्राः श्रद्धालुओं की बढ़ती तादाद यात्रा के लिए शुभ संकेत

0
char dham

उत्तरकाशीः प्रदेश में चार धाम यात्रा की विधिवत शुरूआत होने के बाद प्रदेश में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार ईजाफा हो रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कपाट खुलते ही 15 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। पहले ही दिन श्रद्धलुओं की संख्या बताती है कि इस चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडेगी। गंगोत्री और यमुनोत्री में श्रद्धालुओं के आगमन से दोनों धामों में पसरा सन्नाटा टूटा गया है। इसके साथ ही गंगोत्री में गंगा स्नान के लिए कई देव डोलियां आई है। वहीं इस बार चारधाम यात्रा के बेहतर चलने की उम्मीद लगाए बैठे स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

केदारनाथ आपदा के बाद प्रदेश में चार धाम यात्रा फिर अपनी पटरी पर लौट रही है। इस बार यात्रा शुरू होने के पहले ही दिन गंगोत्री धाम में करीब सात हजार श्रद्धालुओं व यमुनोत्री में करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जो चार धाम यात्रा के लिए शुभ संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *