बड़ी खबरः रामदेव ने की सीताराम के खिलाफ शिकायत
हरिद्वारः योग गुरू बाबा रामदेव ने सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ तहरीर दी। हाल ही में सीपीएम नेता सीताराम येचुरी द्वारा रामायण और महाभारत को लेकर विवादित बयान दिया। जिसको लेकर हरिद्वार संत समाज ने भारी नाराजगी जताई। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि येचुरी ने धार्मिक और सामाजिक पाप किया है। स्वामी रामदेव के साथ संतों ने पत्रकार वार्ता के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि येचुरी ने धार्मिक और सामाजिक पाप किया है। इसे राष्ट्रीय पाप और राष्ट्रीय अपराध कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा। संपूर्ण संत समाज हिंदू समाज बयान की तीखी निंदा करता है कहा कि उनके इस घृणित मानसिकता के खिलाफ समूचे देश में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूरे राष्ट्र में कम्युनिस्टों का बहिष्कार होना चाहिए। भारत माता मंदिर के संस्थापक निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि सीताराम का नाम बदलकर रावण रखा जाना चाहिए। हिंदू समाज कभी हिंसक नहीं था। इस कृत्य के लिए वह माफी मांगे।
