लोकसभा चुनाव: शत्रुघ्न की आमदनी घटी, पत्नी की बढ़ी

0
shatrughan_sinha

पटना साहिब से नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की आमदनी पहले से कम हुई है। 2015-16 में वे एक करोड़ 28 लाख 38 हजार रुपये का आयकर रिटर्न देते थे। वहीं 2018-19 में यह घटकर 63 लाख 87 हजार 233 हो गया। हालांकि इस दौरान उनकी पत्नी पूनम सिन्हा की आमदनी बढ़ी है। 

2014-15 में जहां वे 53 लाख 94 हजार का रिटर्न दाखिल करती थी 2018-19 में यह बढ़कर एक करोड़  34 लाख, 24 हजार हो गया। शत्रुघ्न सिन्हा के बैंक खाते में दो करोड़ 74 हजार 492 रुपये जमा है, वहीं उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के बैंक खाते में 10 करोड़, 68 लाख 69 हजार 994 रुपये जमा है। शत्रुघ्न पर चार करोड़, 19 लाख 90 हजार रुपये का लोन है जबकि उनकी पत्नी पर दो करोड़ 57 लाख, 91 हजार 557 रुपये लोन है।  

पति-पत्नी गहने के शौकीन हैं। शत्रुघ्न के पास एक करोड़ तीन लाख 67 हजार 807 व पत्नी के पास एक करोड़ 15 लाख 14 हजार 381 रुपये के गहने हैं। वे सात कंपनियों के मालिक भी हैं। उनके पास पटना, दिल्ली, नोएडा, और पूणे में फ्लैट भी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *