बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका गया जूता, कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस
बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव पर गुरुवार को जूता फेंका गया। वे उस समय बीजेपी के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
जैसे ही शख्स ने जूता फेंका, उसके बाद वहां मौजूद लोग उस शख्स को पकड़कर बाहर ले गए। जूता फेंकने वाले का नाम डॉ शक्ति भार्गव बताया जा रहा है। वहां से एक विजिटिंग कार्ड मिला है। विजिटिंग कार्ड के अनुसार, जूता फेंकने वाला शख्स कानपुर का बताया जा रहा है।
साल 2009 में चिदंबरम पर भी फेंका जा चुका है जूता
इससे पहले साल 2009 में कांग्रेस नेता और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम पर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंका गया था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम पर एक पत्रकार द्वारा जूता फेंकने की घटना की निंदा की थी। उस समय भाजपा प्रवक्ता रहे सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था कि ऐसी कोई घटना जो अमर्यादित हो और ऐसी कोई भाषा जो देश के बुनियादी लोकाचारों के खिलाफ है, भाजपा उसकी निंदा करती है।