60 साल राज करने के बाद कांग्रेस को अब याद आ रहे युवा: गैरोला

0
WhatsApp Image 2019-04-02 at 21.31.42

कांग्रेस आज युवाओं की बात कर उन्हें रोजगार के सपने तो दिखा रही है। लेकिन वह यह कभी नहीं बताएगी की यह स्थिति उसी की देन है। यह कहना है बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला का। गैरोला ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हताशा और निराशा के भंवर में डूबने पर कांग्रेस को देश के नौजवान याद आ रहे हैं ।

ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा है कि कांग्रेस अपनी आदत से मजबूर है । तीन महीने पहले इसी तरह से राजस्थान ,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता और किसानों को छला है । कांग्रेस सरकार किसानों को किस तरह बेवकूफ बना रही है किसी से छिपा नहीं है ।उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी ईमानदार होती तो आज बेरोजगारी की इतनी समस्या नहीं होती । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 5 साल के अल्प कार्यकाल में देश के युवाओं को आत्म सम्मान के साथ जीने का हौसला दिया है । भर्तियों में पारदर्शिता लाई है । पहले कृपा पात्र ही रोजगार हासिल कर पाते थे। मोदी जी के गुड गवर्नेंस के यही कार्य एक राज परिवार को रास नहीं आ रहे हैं । क्योंकि भर्तियों में पारदर्शिता कायम करने के चलते कोई अब इनकी चमचागिरी नहीं करेगा । यही कारण है कि कांग्रेस धीरे-धीरे रसातल की ओर जा रही है । गैरोला ने कहा है कि केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में त्रिवेंद्र सरकार के विकास कार्यों से कांग्रेश बड़ी मुश्किल में फंस गई है ।जनता को कैसे बरगलायें/ सरकार के काम जमीन पर दिख रहे हैं । इसलिए उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में आती देख कांग्रेस बौखला गई है।

गैरोला ने कहा कि उत्तराखंड की जनता केन्द्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाने का मन बना चुकी है । और उत्तराखंड की पांचों की पांचों सीटें भाजपा की झोली में देने जा रही हैं । इसी हताशा और बौखलाहट से प्रदेश कांग्रेस के नेता उल-जलूल बयान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *