जम्मू-कश्मीर: जैश का दो लाख का इनामी आतंकी फैयाज गिरफ्तार, चार साल से था फरार
जम्मू-कश्मीर में चार साल से फरार चल रहे जैश-ए मोहम्मद के आतंकी फैयाज अहमद लोन को दिल्ली से आई स्पेशल सेल की टीम ने सोमवार को सुबह श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली हाईकोर्ट के एक मामले में बीते चार साल से वांटेड था। वह 2015 से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक वांटेड आतंकी फैयाज अहमद लोन के ऊपर दो दिल्ली पुलिस ने लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
