खटीमा को सीएम ने दी 80 करोड़ की सौगात

0
CM Photo 21 dt, 09 march 2019

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खटीमा में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम रावत ने 15 करोड़ की योजना का लोकार्पण तथा 64 करोड़ से अधिक धनराशि की योजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्र की जनता को विकास की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एकलव्य आवासीय विद्यालय तथा केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण का भी शिलान्यास किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिज्टी से गोविंदपुर-गुरूखुडा-टेडाघाट-गांधीनगर-पूर्णापुर के मार्ग का डामरीकरण, नानकमत्ता में चिकित्सक की नियुक्ति करने, खटीमा मेलाघाट रोड व लाहियाहैड रोड पर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के प्रस्ताव बनाये जाने, खटीमा मे ट्रंचिग ग्राउण्ड, बंडिया भगचूरी मे सम्पर्क मार्ग व खटीमा सीवर लाईन का आंगणन तैयार कराये जाने की घोषणा की।
वहीं मुख्यमंत्री रावत ने पुलवामा मंे शहीद वीरेन्द्र सिंह राणा के पिता दीवान सिंह राणा को भी सम्मानित किया। उन्हांेने कहा कि हम ऐसे वीर परिवारो से जुडे रहे ताकि उनका दुःख-दर्द बांट सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *