यूपी: प्रदेश में 7 आईपीएस अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
प्रदेश में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश के 7 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इसमें गाजीपुर, भदोही, औरैया, कानपुर, बदायूं के कप्तान को बदल दिया गया है।
बदायूं के एसएसपी संकल्प शर्मा को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है। औरैया की एसपी अपर्ण गौतम को पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। गाजीपुर के एसपी ओपी सिंह को बदायूं एसएसपी बनाया गया है।
बदन सिंह को एसपी भदोही से हटाकर एसपी गाजीपुर बनाया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को रेलवे से हटाकर रूल्स एंड मैन्युअल भेजा गया। अनिल कुमार को कानपुर कमिश्नरेट से हटाकर एसपी भदोई का चार्ज मिला है। पुलिस मुख्यालय से अटैच अभषेक वर्मा को मिला एसपी औरैया का चार्ज दिया गया है।
