पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 36,000 नए मामले, 540 लोगों की गई जान

corona

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 36,571 नए कोविड-19 मामले सामने आने के साथ, कुल मामलों की तादाद 3,23,58,829 तक पहुंच गई हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 4,33,589 हो गई है।

सक्रिय कोरोना-19 केसलोड में 24 घंटे में 524 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि गुरुवार को 18,86,271 परीक्षण किए गए, जिससे देश में कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक किए गए कुल परीक्षण 50,26,99,702 हो गए।

 

आंकड़ों में कहा गया है कि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,15,25,080 हो गई है, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.34% है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल मिलाकर 57.22 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं।