देश में आए कोरोना के 34,973 नए मामले, 260 लोगों की हुई मौत

Coronavirus-1

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 34,973 नए कोरोना वायरससंक्रमण दर्ज किए गए, जोकि कोविद-19 मामलों की कुल संख्या को 3,31,74,954 तक ले गए। 24 घंटे में इस महामारी के कारण 260 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 4,42,009 हो गई है।

 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)की तरफ से बताया गया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,87,611 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 53,86,04,854 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, भारत की आधी से अधिक वयस्क आबादी को कोरोना वायरस वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिली है, जबकि 18% को दोनों शॉट मिले हैं।

फिलहाल, केरल और महाराष्ट्र में रोजाना सबसे ज्यादा कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। केरल ने गुरुवार को 26,200 नए संक्रमण और 125 मौतों की सूचना दी। राज्य ने पिछले 24 घंटों में 1,56,957 नमूनों का परीक्षण करने के बाद राज्य की परीक्षण सकारात्मकता दर 16.69% हो गई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक, राज्य में 15 जून से कोविड-19 से मरने वालों में 90 फीसदी ऐसे लोग थे, जिन्होंने कोविड का टीका नहीं लिया था।