BJP नेता को स्याही से नहलाकर साड़ी पहनाने वाले 17 लोगों के खिलाफ FIR

56

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अलोचना एक भाजपा के नेता को काफी महंगी पड़ गई। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काली स्याही से नहला दिया। चेहरे पर कालिख पोत दी और सड़ी पहनाकर सरेआम बेइज्जत किया। मामले में 17 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है और इन 17 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। 

घटना महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की है। यहां एक भाजपा कार्यकर्ता को शिवसेना के कार्यकर्ता पकड़कर एक ओर ले गए और काली स्याही से भरी बोतलें उनके ऊपर उड़ेल दी। इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके मुंह पर काली स्याही पोत दी। फिर उन्हें कुछ लोग साड़ी पहनाने की कोशिश करते हुए देखे गए। एक पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए देखा गया। पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। भाजपा कार्यकर्ता ने उद्दव ठाकरे के बारे में क्या कहा था ये तो पता नहीं चल पाया, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री की आलोचना की थी। ध्यान देने वाली बात है कि महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस की गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी सरकार है।