15 साल तक सत्ता भोगने के बाद भाग रहे राहुल गांधी, ये अमेठी का अपमान: स्मृति ईरानी

0
Smriti-Irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर हैं। वह दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पर आईं और यहां से सीधे अमेठी के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने पर कहा कि 15 साल तक अमेठी की जनता के सहारे सत्ता का सुख भोगने के बाद अब वह कहीं और भाग रहे हैं। यह अमेठी की जनता का अपमान है।

उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में अमेठी की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

आपको बता दें कि लोकसभा निर्वाचन में अमेठी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद स्मृति ईरानी आज पहली बार अमेठी पहुंच रही हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन वह सलोन में किसान मोर्चा व दूसरे दिन तिलोई में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *