11 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, सोशल मीडिया में फोटो हुई वायरल

0
image_750x_5b29f449c1322

उधमसिंह नगर। बाल विवाह की खबरें फिर से चर्चित का विषया बन गया हैं। फिर एक बार बाल विवाह की खबरें सामने आयी है जहाँ उधमसिंह नगर से दिनेशपुर के एक गांव के युवक की शक्तिफार्म निवासी 11 वर्ष की बच्ची से शादी का मामला सामने आया है। शादी आठ जून को हो चुकी है, इन दिनों दुल्हन के कपड़ों में सजी बच्ची की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

मामला तूल पकड़ता देख परिजन मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। सोशल मीडिया में शनिवार को 11 वर्ष की बच्ची की दुल्हन के कपड़ों में खींची गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

शादी दोनों ही परिवारों की रजामंदी से हुई

इसमें दावा किया गया कि नाबालिग शक्तिफार्म के किसी गांव की रहने वाली है। एक माह पूर्व उसकी शादी क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। बताया जाता है कि शादी दोनों ही परिवारों की रजामंदी से हुई थी। दोनों ही परिवार काफी गरीब है। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में नही है। इधर, महिला कल्याण समिति ने मामले को गंभीरता से लिया है।

समिति की संयोजिका हीरा जंगपांगी ने बताया कि वह नाबालिग के घर शनिवार देर शाम पहुंचीं, जहां इस बात की पुष्टि हुई कि बच्ची की शादी आठ जून को हुई थी और 10 जून को पार्टी भी हुई। किसी ने क्षेत्र में इसका विरोध भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह मामले से अधिकारियों को अवगत कराएंगी।

इससे पहले भी बाल विवाह की ख़बरें सामने आयी है

इससे पहले 7 जुलाई को 15 साल किशोरी के संग 32 वर्ष के युवक का विवाह की शिकायत सामने आयी थी। जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष और पुलिस के दखल के बाद बाल विवाह रुक गया। बाल विवाह रुकवाने के लिए चार घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। मामला तूल पकड़ा तो गांव की सीमा से ही बारात वापस लौट गई। समिति अध्यक्ष ने परिजनों से लड़की के बालिग होने पर शादी करने का लिखित शपथपत्र लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *