108 आपातकालीन सेवा कर्मचारियों को आर्यन छात्र संगठन का सर्मथन

0
WhatsApp Image 2019-05-22 at 13.12.22

देहरादूनः आपातकालीन सेवा 108 से निकाले कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया। वहीं आपातकालीन सेवा के निकाले गये कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन को आर्यन छात्र संगठन ने भी समर्थन दिया।
नई कंपनी में समायोजन की मांग को लेकर 108 सेवा के कर्मचारी पिछले कई दिन से कर रहे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनरत कर्मचारियो को कांग्रेस, यूकेडी सहित विभिन्न संगठनों का समर्थन भी है।

कर्मचारियों का कहना है कि ग्यारह वर्षों की सेवा के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पूर्व में जीवीके ईएमआरआइ कंपनी 108 सेवा का संचालन कर रही थी। अब नई कंपनी कैंप को संचालन का जिम्मा मिला तो पुरानी कंपनी के सभी कर्मचारी बेरोजगार हो गए।
वहीं आर्यन छात्र संगठन के पूर्व प्रदेश महासचिव भगवती प्रसाद ने पूरे आंदोलन को समर्थन देने की बात कही और कहा सरकार और शासन का कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अच्छा नहीं है वैसे ही प्रदेश ने युवाओं की स्थिति बेरोजगारी का है ऐसे स्थिति में 108 कर्मचारियों का आंदोलन उत्तराखंड में एक सवाल खड़ा करता है वहीं इस दौरान डीएवी पीजी काॅलेज के महासचिव सुरवीर सिंह चैहान आर्यन जिला अध्यक्ष सोनू बिष्ट, संदीप कुकरेती, आशीष रावत , संजय चंद, शशांक सती, रोहित, विवेक नेगी शुभम आदि पहुँचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *