जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड हमला, 10 नागरिक घायल

0
army

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकवादियों के सोमवार को ग्रेनेड हमला किया। इस आतंकी वारदात में 10 नागरिकों के  घायल होने की सूचना है। सुरक्षाबलों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चालू कर दिया है, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आतंकवादियों ने सोमवार को श्रीगनर के मौलाना आजाद मार्ग इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। आतंकवादी लगातार लोगों में खौफ फैलाने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *