10 प्रतिशत आर्थिक आरक्षण उत्तराखण्ड में जल्द लागू: मुख्यमंत्री

0
11_08_2017-cmandpmdelhigg

एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 प्रतिशत का आरक्षण ऐतिहासिक कदम है। उत्तराखण्ड में भी इसे लागू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसका परीक्षण किया जा रहा है। यह कह सकते हैं कि उत्तराखण्ड में यह लागू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई 2019 तक प्रदेश के लगभग सभी गांवों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। इन्वेस्टर्स समिट में हमने युवियों को भी बुलाया था। उनके द्वारा इन्टरनेट सुविधा का विस्तार करने पर बल दिया गया था। इससे राजभोग बढ़ेगा और दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सुविधाएं मुहैया कराने में आसानी होगी। पिछले कुछ समय में हमने इसके लिए कुछ नीतिगत परिवर्तन किए हैं। उसके बाद इस क्षेत्र में 150 करोड़ रूपए का निवेश हो गया है, जुलाई तक यह 1 हजार करोड़ हो जाएगा। हमारे 90 प्रतिशत गांव जो 200-250 की आबादी के हैं, उन सबको इंटरनेट से जोड़ देंगे। लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी की तैयारियों के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संगठन बहुत मजबूत है, कैडर आधारित है। हमारी तैयारी पूरी है।

  • जुलाई माह तक प्रदेश के गांवों को इंटरनेट से कवर कर दिया जाएगा।
  • लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी तैयार, जल्द ही उत्तराखण्ड के हर लोकसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *