हिन्दू था भारत का पहला आतंकवादी : कमल हासन

0
makkal_needhi_maiyam_mnm_founder_kamal_haasan_has_stoked_a_possible_controversy_saying_free_india_1557729047

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान कमल हासन के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। हासन ने कहा,

मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे

कमल हासन अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे, जहां 19 मई को उपचुनाव होना है। फरवरी 2018 में मक्कल निधि मय्यम पार्टी का गठन करने वाले हासन के इस बयान ने बवाल खड़ा कर दिया है। 

इस दौरान हासन ने कहा कि वो खुद को गौरवान्वित भारतीय मानते हैं जो भारत में एकता चाहता है। जो मानता है कि तिरंगे के तीन रंगों का एक मतलब हर धर्म को साथ रहने का संदेश भी है। हासन के मुताबिक वो 1948 में महात्मा गांधी की हत्या को लेकर जवाब मांगने पहुंचे हैं। 

इससे पहले नवंबर 2017 में भी हासन विवाद में आए थे जब उन्होंने ‘हिंदू उग्रवाद’ पर तंज कसा था। तब  भाजपा और दूसरे हिंदू संगठनों ने उनकी कड़ी आलोचना की थी। 

अरवाकुरिची उन चार विधानसभा सीटों में से एक है जहां 19 मई को चुनाव होना है। कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम ने यहां से एस. मोहनराज को खड़ा किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *