हमारे परमाणु हथियार दिवाली के लिए नहीं हैं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
modi

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात में एक चुनावी रैली में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के परमाणु हथियार दिवाली के लिए नहीं हैं. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर जोरदार तरीके से उठाते हुए 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘वे (पाकिस्तान) हर दूसरे दिन कहते हैं, ‘हमारे पास परमाणु (बम) बटन है, हमारे पास परमाणु बटन है’… तो हमारे पास क्या है? क्या हमने इसे (परमाणु हथियार) दिवाली के लिए रखा है?’

प्रधानमंत्री मोदी ने वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को लेकर भी पाकिस्तान पर टिप्पणी की. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान अभिनंदन को किसी तरह का नुकसान पहुंचाता तो उसके गंभीर परिणाम होते. मोदी ने कहा, ‘(अभिनंदन की गिरफ्तारी के बाद) जब कुछ लोग कैंडल मार्च की तैयारी कर रहे थे तब हमने कहा, ‘सावधान पाकिस्तान. अगर हमारे पायलट को खरोंच भी आई तो दुनिया से मत कहना कि मोदी ने क्या किया.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी ने कहा था कि भारत ने बालाकोट हमले के बाद अपनी 12 मिसाइलों को तैनात कर दिया था. इसके अलावा उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई में भारत ने सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों को रिहा कर कश्मीर विवाद को हल करने का ‘सुनहरा मौका’ गंवा दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *