‘श्रीमती वाड्रा 12 साल से राजनीति में ही हैं, कई बार कैंपेन, रैलियां और रोड शो कर चुकी हैं-अमित शाह

0
shah1_1551419379_618x347

आगामी चुनाव में बीजेपी की तैयारियों से लेकर मोदी सरकार की विदेश नीति और विपक्ष के सवालों पर अमित शाह ने आजतक के मंच पर अपने जवाब दिए. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में बीजेपी पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापसी करने वाली है.

अमित शाह से उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल पूछा, जिसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि राजनीति में उनकी कोई एंट्री नहीं हुई है. शाह ने कहा, ‘श्रीमती वाड्रा 12 साल से राजनीति में ही हैं, कई बार कैंपेन, रैलियां और रोड शो कर चुकी हैं, चुनाव हारने के बाद 2 साल इधर-उधर बिताएंगी, फिर री-एंट्री कर लेंगी.’

प्रियंका गांधी की एंट्री का असर?

अमित शाह ने कहा कि देश की जनता को इससे कोई आस नहीं है और मेरा मानना है कि परिवारवाद के नाम पर राजनीति के दिन अब लद गए हैं. अब राजनीति में परिवारवाद के दिन खत्म हो चुके हैं. उनकी एंट्री मीडिया के लिए सिर्फ एक इंवेट है, बाकी इससे कुछ होने वाला नहीं है. अमित शाह ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अंदर बीजेपी की सीटें 73 से 74 होंगी, निश्चित रूप से हमारी एक भी सीट कम होने वाली नहीं हैं.

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है. साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से उन्हें पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है.  प्रियंका के साथ कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है.आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया टुडे ग्रुप अपने महामंच ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ के 18वें संस्करण में देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *