भारत ने माना- जवाबी कार्रवाई में हमारा मिग विमान ध्वस्त, पायलट लापता

0
MEA_spokesperson_and_Air_Vice_Marshal_RGK_Kapoor_address_media_in_Delhi_ANI__1551261040

एक दिन पहले नियंत्रण रेखा पार भारतीय वायुसेना की जैश ए मोहम्मद के कैंप पर हमले के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार की सुबह हवाई हमले कर भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रवीश कुमार ने कहा कि इसके बाद भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि भारत की एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने एक्शन लिया. भारत ने पाकिस्तान के एक्शन का कड़ा जवाब दिया और उनके लड़ाकू विमान को मार गिराया. हालांकि, इस कार्रवाई में भारत का एक मिग विमान ध्वस्त हो गया है और हमारा एक पायलट लापता है. पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय पायलट उनकी हिरासत में है, हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में रवीश कुमार के साथ एयर वाइस मार्शल आर. जी. के कपूर भी मौजूद रहे.

उधर, पाकिस्तान ने यह दावा किया है कि उसके कब्जे में दो भारतीय पायलट हैं।

गौरतलब है कि पुलवाम में 14 फरवरी को सीआरपीएफ काफिले आतंकियों के हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत की तरफ से इस इनपुट के बाद की जैश ए मोहम्मद की तरफ से फिर से देशभर में आंतकी हमले हो सकते हैं, भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा पार जाकर जैश के प्रशिक्षण शिविर को तबाह कर दिया।

भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *