लोकसभा चुनाव 2019: सपा, बसपा और कांग्रेस के पास न नेता हैं न नीति – योगी आदित्यनाथ

0
yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति है, न नेतृत्व है और न नेक नीयत ही है। सीएम ने मंगलवार को बुंदेलखंड के ललितपुर व महोबा में जनसभा की। इसके अलावा वह पुखरायां व उन्नाव भी गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मुझ पर बजरंगबली का नाम लेने के कारण रोक लगवा दी। उन्होंने कहा कि चोरों को चंदनी रात पसंद नहीं आती।

“बड़े लड़इया महोबे वाले, जिनकी मार सही ना जाय, एक का मारें दुइ मर जाएं, तीसर खौफ खाए मर जाए”, सीएम योगी ने इस कहावत की चर्चा करते हुए कहा, अपने वोट से एक चोट गठबंधन पर तो दूसरी कांग्रेस पर मारिये, बाकी जितने नेता होंगे अपने आप आपके भय से मैदान छोड़ भाग खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि कमल का बटन यहां दबेगा और प्रधानमंत्री जी को समर्थन दिल्ली में मिलेगा। 

सीएम योगी ने अधिकारियों को चेतवानी भी दी और कहा कि चुनाव के बाद मैं फिर समीक्षा करने जाऊंगा और जहां भी लापरवाही दिखेगी, वहां अब डंडे चलने भी प्रारंभ होंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि मैंने पहले ही घोषणा की है कि प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ कोई भी अधिकारी या कर्मचारी खिलवाड़ करेगा तो उसकी जगह जेल होगी और उसकी संपत्ति भी ज़ब्त होगी।

चोरों को चांदनी रात अच्छी नहीं लगती

सीएम योगी ने सपा-बसपा को आड़े हाथ लेते हुए सवाल भी किया। उन्होंने कहा कि क्या सपा-बसपा की सरकार में बुंदेलखंड को बिजली मिलती थी? उन्होंने सपा-बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती। प्रदेश के संसाधनों पर डकैती डालने में कोई मुश्किल न आए इसलिए यह लोग बिजली नहीं देते थे। हम पर्याप्त बिजली दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *