लखनऊ रोड शो से पहले प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर दी दस्तक, जानिए क्या है ट्विटर हैंडल

0
Priyanka-Gandhi-Twitter

कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्विटर पर दस्तक दी है। प्रियंका गांधी का ट्विटर हैंडल लखनऊ में होने वाले उनके पहले रोडशो से कुछ समय पहले ही आया है। 

प्रियंका गांधी के ट्विटर पर आने के महज कुछ ही देर में कई हजार फॉलोवर हो गए हैं। दोपहर 12 बजे तक उनके फॉलोवर्स की संख्या तकरीबन पांच हजार पहुंच गई है। प्रियंका गांधी का ट्विटर हैंडल @priyankagandhi है। हालांकि, प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से कोई ट्वीट नहीं किया है। आपको बता दें कि हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्विटर पर अकाउंट शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *