राजबब्बर मुरादाबाद से, प्रिया दत्त मुंबई उत्तर-मध्य से कांग्रेस प्रत्याशी

0
cong

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इक्कीस उम्मीदवारों की इस सूची में महाराष्ट्र से पांच और उत्तर प्रदेश से 16 उम्मीदवार शामिल हैं। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर मुरादाबाद से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहीं, पार्टी ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुई सावित्री फूले को बहराइच से अपना उम्मीदवार बनाया है। कैसर जहां को सीतापुर से टिकट मिला है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बाकी सीट पर भी जल्द प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

सपा-बसपा गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी है। इसलिए, कांग्रेस भी मुलायम सिंह यादव परिवार के खिलाफ अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। पार्टी के एक नेता ने कहा कि मुलायम सिंह यादव, डिंपल यादव और अखिलेश यादव के खिलाफ प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाएंगे। हालांकि, परिवार के दूसरे सदस्यों के खिलाफ पार्टी चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस धमेंद्र यादव के खिलाफ उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इससे पहले कांग्रेस 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें यूपी की 11 सीट शामिल थी।

मुंबई उत्तर मध्य से प्रिया दत्त को टिकट दिया गया है। टिकट के ऐलान से कुछ देर पहले ही प्रिया दत्त ने कहा था कि लोकतंत्र को बचाने के लिए वह चुनाव लड़ेगी। दरअसल, पार्टी के अंदर अंदरुनी राजनीति से नाराज प्रिया दत्त ने कुछ दिन पहले चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था। पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मनाने पर वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई। प्रिया दत्त पहले भी सांसद रह चुकी हैं।

राज बब्बर             मुरादाबाद 
डॉ. संजय सिंह       सुल्तानपुर
कैसरजहां             सीतापुर
ओमवती              नगीना (सुरक्षित)  
सावित्री बाई फूले    बहराइच (सुरक्षित)
रत्ना सिंह             प्रतापगढ़
जफर अली नकवी   लखीमपुर खीरी
मंजरी राही             मिश्रिख सीतापुर
रामशंकर भार्गव     मोहनलालगंज (सुरक्षित)  
श्रीप्रकाश जायसवाल        कानपुर
राकेश सचान          फतेहपुर
परवेज खान           संतकबीरनगर
कुश सौरभ             बांसगांव (सुरक्षित)
पंकज मोहन सोनकर     लालगंज (सुरक्षित)    
ललितेश पति त्रिपाठी        मिर्जापुर    
भगवती प्रसाद चौधरी        राबर्ट्सगंज (सुरक्षित)    

महाराष्ट्र में पांच उम्मीदवार

सुशील कुमार शिंदे        सोलापुर
नाना पटोले            नागपुर
प्रिया दत्त                 मुंबई उत्तर-मध्य
मिलिंद देवड़ा            मुंबई दक्षिण
नामदेव दल्लूजी उसेंदी   गढ़चिरौली- चिमूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *