भारत-पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, 5 एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बंद

0
Airlines02

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में भारतीय वायु सेना के एक विमान के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने के फौरन बाद और भारत एवं पाकिस्तान की सेना के बीच नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ से हो रही गोलाबारी के मद्देनजर श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर  और चंडीगढ़ हवाईअड्डों पर नागरिक विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

कम से कम पांच हवाई अड्डों लेह, अमृतसर, श्रीनगर, चंडीगढ़ और जम्मू में नागरिक विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है। विमान सेवा कंपनी विस्तारा ने बताया कि इन हवाई अड्डों पर वायु क्षेत्र के प्रतिबंध के कारण अभी किसी उड़ान का परिचालन नहीं हो पा रहा है। हालांकि, अब तक नागरिक उड्डयन मंत्रालय या भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में भारतीय वायु सेना के एक विमान के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने के फौरन बाद और भारत एवं पाकिस्तान की सेना के बीच नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ से हो रही गोलाबारी के मद्देनजर अमृतसर, चंडीगढ़, श्रीनगर, जम्मू और लेह हवाईअड्डों पर व्यावसायिक विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक विमानों की आवाजाही को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।” हालांकि अधिकारी ने आपात स्थिति की प्रकृति के बारे में नहीं बताया लेकिन माना जा रहा है कि बुधवार सुबह बडगाम जिले में भारतीय वायु सेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

जम्मू और लेह हवाईअड्डों को भी व्यावसायिक विमानों के लिए बंद कर दिया गया है। नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ से गोलाबारी बढ़ जाने से सुरक्षाबलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। यह गोलाबारी पाकिस्तानी सेना की ओर से बुधवार तड़के शुरू की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *