भगोड़े जाकिर नाईक ने कहा, बिना ट्रायल, बिना सुनवाई जेल में डालना चाहती हैं भारतीय एजेंसियां

0
zakir-naik

भारत में आतंकी गतिविधियां उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी जाकिर नाईक ने कहा है कि भारतीय जांच एजेंसियां उसे बिना ट्रायल, बिना सुनवाई जेल में डालना चाहती हैं. जाकिर नाईक ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत की जांच एजेंसियां इतनी उतावली क्यों है? क्या वे अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए ऐसा कर रही हैं.

जाकिर नाईक ने कहा है कि निश्चित रूप से इससे न्याय नहीं मिलने वाला है. ये बेचैनी शर्मनाक है और ये दिखाता है कि मुझे जेल में डालने के लिए वे अलग-अलग तलाश कर रहे हैं. इनमें आतंक से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग तक के आरोप शामिल है.नाईक ने कहा कि भारतीय जांच एजेंसियां मुझे जेल में डालने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. नाईक ने आरोप लगाया कि भारत में उसे बिना जांच, बिना सुनवाई जेल भेजने की तैयारी चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *