बुरहान वानी की बरसी पर घाटी बंद, सुरक्षा कड़ी मोबाइल इंटरनेट ठप, अमरनाथ यात्रियों का जत्था भी रोका

0
D-7M-TTXsAAa1md

हिजबुल के पोस्टर बॉय आतंकी बुरहान वानी की आज तीसरी बरसी है। इसके मद्देनजर पूरी रियायत में अलर्ट किया गया है। श्रीनगर के डाउन टाउन में पाबंदियां लगाई गई हैं। दक्षिणी कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गईं हैं। 

घाटी में रेल सेवा स्थगित कर दी गई है, साथ ही अलगाववादियों के बंद से अमरनाथ यात्रियों का जत्था जम्मू बेस कैंप से नहीं भेजा गया। शाम तक जत्थे को रवाना किए जाने की उम्मीद है। 

8 जुलाई, 2016 को हिजबुल के कमांडर आतंकी बुरहान वानी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। उसकी बरसी पर अलगाववादियों ने आज कश्मीर बंद का आह्वान किया है। 

रविवार को कश्मीर के दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं को ठप कर दिया गया। सुरक्षाबलों की तरफ से पूरे कश्मीर और जम्मू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *