प्राइवेट डॉक्टर्स की हड़ताल से मरीज परेशान – एक्ट संशोधित नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

0
droctor

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े प्राइवेट डॉक्टर्स की हड़ताल आज गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। डॉक्टर्स की हड़ताल की वजह से प्राइवेट क्लीनिक बंद हैं। अस्पतालों में डॉक्टर्स के बहिष्कार की वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में संचालित  रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी सेंटर भी बंद हैं जिसकी वजह से खून व अन्य जांचों पर पर बुरा असर पड़ रहा है।

वहीं दूसरी ओर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि सरकार ने उन्हें पहले उत्तराखंड हेल्थकेयर एस्टेब्लिशमेंट ऐक्ट का मसौदा बनाने को कहा, लेकिन बाद में उसे लागू करने को कोई कदम नहीं उठाया। कहा कि जब तक क्लीनिकल एश्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन या उत्तराखंड हेल्थकेयर एस्टेब्लिशमेंट ऐक्ट लागू नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *