पीएम मोदी पर टिप्पणी से पहले मायावती अपने बारे में सोचे: रामदास आठवले

0
Ramdas_Athawale

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा- मायावती जानती हैं कि मोदी की पत्नी शिक्षिका हैं। व्यक्तिगत हमला करना ठीक नहीं है। 

मायावती को पहले शादी कर लेनी चाहिए, फिर टिप्पणी करना चाहिए। मायावती ने सीरगोवर्धन में जनसभा के दौरान कहा था कि मोदी पत्नी की इज्जत नहीं कर सकते तो वे दूसरे की बहन बेटियों की रक्षा क्या करेंगे।

गुरुवार को भेलूपुर में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा को मनुवादी बोलने वाली माया ने तीन बार भाजपा के सहयोग से सरकार बनाई। उस समय सत्ता सुख चाहिए था तो भाजपा मनुवादी नहीं थी। 

2014 में जब लोकसभा चुनाव में जीरो पर आ गईं तो भाजपा पर हमलावर हो गई हैं। बंगाल के हालात उन्होंने कहा कि ममता घबरा गई हैं।  अमित शाह के रोड शो के दौरान जो हिंसा हुई, तृणमूल को पता है कि किसने किया। 

इस बार के चुनाव में उन्हें समझ में आ जाएगा कि नींद किसकी उड़ी है। आठवले ने कहा कि गठबंधन पूरी तरह से फेल है और पूरे देश में दलित हमारे साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *