देहरादून नगर निगम परिसर में पार्किंग शुल्क लगेगा

0
dehradun-city-gets-states-first-smart-parking-and-other-news

नगर निगम परिसर में खड़े होने वाले वाहनों को लेकर मेयर सुनील उनियाल गामा ने पार्किंग शुल्क लेने का निर्णय लिया है। पहले एक घंटे तक शुल्क नहीं लगेगा। एक घंटे के बाद वसूली होगी। दोपहिया से बीस और चौपहिया से तीस रुपये शुल्क प्रस्तावित है। दरों पर अंतिम निणर्य बोर्ड बैठक में होगा।  कुछ समय पहले ही नगर निगम ने मेयर से लेकर नगर आयुक्त कार्यालय के पास वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए जंजीर लगा दी है। इस वजह से लोग जंजीर के बाहर के क्षेत्र में इधर उधर वाहन खड़ा कर देते हैं। बुधवार को पार्षदों ने भी मेयर सुनील उनियाल गामा से शिकायत की। अजबपुर सरस्वती विहार के पार्षद विनल उनियाल ने कहा कि कई लोग बाजार जाने से पहले वाहन यहां खड़े कर जाते हैं। मेयर ने कहा कि  निगम परिसर में एक घंटे तक पार्किंग पर कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

भूमिगत पार्किंग का प्रस्ताव भी अधर में
पूर्व मेयर विनोद चमोली ने नगर निगम परिसर में भूमिगत पार्किंग बनाने का प्रस्ताव बोर्ड से पास कराकर शासन भेजा था। लेकिन इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी नहीं मिली। हालांकि बकरालवाला के पार्षद डा. विजेंदर पॉल ने मेयर से कहा कि भूमिगत पार्किंग बननी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *