जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला, 18 लोग घायल, पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेरा

0
355864-jammu-blast

जम्मू में बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह ग्रेनेड हमले को अंजाम दिया गया। इस हमले में करीब 18 लोग घायल हो गए। हमले में दर्जनों बसों के शीशे टूट गए। हैं। ग्रेनेड फेंककर हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरे इलाके को घेर लिया गया है।

हमले में घायल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जम्मू पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। हमले के बाद घटनास्थल पर मुख्य सचिव भी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। 

आईजीपी एमके सिन्हा ने बताया कि जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले में 18 लोग घायल हुए हैं।

“बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला हुआ है। इसमें 18 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।”- एमके सिन्हा, आईजीपी जम्मू  

बस स्टैंड पर 28 दिसंबर को भी आधी रात के बाद ग्रेनेड से हमला हुआ था। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई थी। जानकारी के मुताबिक बस स्टेंड के पास बने एक ढाबे पर रहस्यमय परिस्थितियों में जोरदार धमाका हुआ था। धमाके में पानी की टंकी समेत अन्य सामान नष्ट हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *