जनता ने ‘राहुल को स्वीकार करना शुरू कर दिया है ‘ – शरद पवार

0
sharad-pawar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने आज संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की लोगों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘स्वीकार’ करना शुरू कर दिया है और उन्होंने गुजरात में माहौल सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ होने का दावा भी किया।

पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा राहुल का बहुत मजाक उड़ाया गया लेकिन आज इसका ठीक उल्टा हो रहा है। जनता अब उन्हें स्वीकार कर रही है और उनकी रैलियों में भारी भीड़ देखी जा सकती है।

राहुल गुजरात में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अभियान चला रहे हैं। यहां अगले महीने चुनाव होने हैं।

पवार ने कहा कि पूरा माहौल भाजपा के खिलाफ है। लेकिन केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार कुछ भी संभव करा सकती है। इसलिए चुनाव से पहले गुजरात के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *