चुनाव में हार के बाद राहुल का पहला अमेठी दौरा आज, मीडिया कवरेज पर रोक

0
Congress_President_Rahul_Gandhi__1549186191

अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को अमेठी आ रहे हैं। राहुल गांधी यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह दौरा बेहद निजी रखा गया है। जहां पर उनके दौरे में किसी भी प्रकार की कोई मीडिया कवरेज की मनाही होगी।

लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी का यह पहला अमेठी दौरा होगा। उनके कार्यक्रम को लेकर कई दिन बाद कांग्रेस कार्यालय में चहल पहल दिखी। उनका ये कांग्रेस एमएलएसी दीपक सिंह ने बताया कि राहुल गांधी आज निर्मला देवी इंस्टीटयूट गौरीगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेठी उनका घर है और वे अपने घर आ रहे हैं। उन्होंने यह दिखाया है कि अमेठी से उनका रिश्ता राजनैतिक न होकर पारिवारिक है। यहां का लोकसभा चुनाव यहां की जनता ने लड़ा था। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबैर अहमद भी रहेंगे।

 गौरतलब है कि राहुल गांधी की हार की समीक्षा के लिए जुबेर अहमद को ही लगाया गया था। राहुल के कार्यक्रम को लेकर अमेठी कांग्रेस पार्टी में नई चेतना का संचार हुआ है। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की आवाजाही शुरू हो गई।

2004 में पहली बार अमेठी से सांसद बने थे राहुल गांधी

राहुल गांधी विदेश से लौटने के बाद 2004 में अमेठी से पहली बार चुनाव जीत कर सांसद बने थे। अमेठी में वो अपनी मां सोनिया गांधी की सीट पर चुनाव लड़ रहे थे, सोनिया ने 2004 में राहुल गांधी के लिए अमेठी सीट छोड़ी थी, जहां से वो निवर्तमान सांसद थीं, इसके बाद सोनिया ने रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा था। गांधी परिवार का गढ़ रहा अमेठी सीट से राहुल के चाचा संजय गांधी, पिता राजीव गांधी व मां सोनिया गांधी सांसद रह चुकी थीं।

राहुल गांधी से पहले संजय गांधी को मिली थी अमेठी में हार

इमरजेंसी के बाद हो रहे 1977 के चुनाव में संजय गांधी को जनता पार्टी के रविन्द्र प्रताप सिंह ने 75 हजार से भी ज्यादा मतों से मात दी थी।

स्मृति ने ढहाया कांग्रेस का अभेद किला

2019 के चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। हालांकि स्मृति ईरानी यहां से 2014 में चुनाव भी हारी थीं लेकिन 2019 में वो जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *