चुनावी लाभ के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे प्रधानमंत्री: मायावती

0
Mayawati.jpg

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की बिना पूर्व अनुमति के प्रधानमंत्री ने देश के नाम प्रसारण क्यों व कैसे किया, जबकि देश में इमरजेंसी जैसे कोई हालात नहीं थे. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने चुनावी लाभ लेने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया है.

मायावती ने ट्वीट किया कि पिछले अनुभव साबित करते हैं कि भाजपा के नेता नये-नये तरीकों से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने में माहिर और बदनाम रहे हैं. ऐसे में बुधवार को बिना पूर्व अनुमति के प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित किया, जबकि इमरजेंसी जैसे कोई हालात नहीं थे। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान देशवासियों की सांसें थमी रहीं. मायावती ने चुनाव आयोग से इसपर सख्ती करने की बात कही है.

उन्होंने आगे लिखा है कि चुनाव आयोग द्वारा पीएम मोदी के कल के भाषण की जांच के लिए कमेटी बनाना अच्छी बात है, लेकिन मूल प्रश्न यह है कि आयोग की बिना पूर्व अनुमति के प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम प्रसारण क्यों और कैसे किया, जबकि देश में इमरजेंसी जैसे कोई हालात नहीं थे। मायावती का स्पष्ट कहना है कि यह चुनावी लाभ लेने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *