कर्नाटक के बागी विधायक उमेश जाधव ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

0
MLA_BJP

कर्नाटक में कांग्रेस के चार में एक बागी विधायक उमेश जाधव ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर के आर रमेश कुमार को सौंप दिया।

विधायक उमेश जाधव के इस्तीफे के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। जाधव कर्नाटक के चिंचोली विधानसभा से दो बार से विधायक हैं। 

सूत्रों के अनुसार, उमेश जाधव बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा वे आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ गुलबर्गा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 

बताते चलें कि उमेश जाधव उन चार विधायकों में से एक हैं, जो दो बार कांग्रेस विधायकों की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद कांग्रेस ने उनकी शिकायत स्पीकर रमेश कुमार से की थी और उनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी। 

गौरतलब हे कि पिछले काफी समय से कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस वाली सरकार बीजेपी पर उनके विधायकों को तोड़ने के आरोप लगाती आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *