अमित शाह के बयान पर उमर अब्दुल्ला का पलटवार, कहा- देश ऑडोमॉस से पीड़ित है

0
omar-abdullah

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने शाह के ओरोप वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश इस समय बहुत सारे ऑडोमॉस से पीड़ित है। ऑडोमॉस- ओवरडोज ऑफ ओनली मोदी, ओनली शाह। उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि देश ऑडोमॉस से बहुत ज्यादा पीड़ित है। 

हिमाचल प्रदेश के उना में एक रैली के दौरान शाह ने कथित तौर पर कहा था कि भाजपा ने सरकार बनाने के एक साल के अंदर अपना वन रैंक वन पेंशन (ओरोप) का वादा पूरा कर दिया था। लेकिन कांग्रेस ने ओनली राहुल ओनली प्रियंका दी है। भाजपा अध्यक्ष ने यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्र की नियुक्ति पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव बनाने के बाद दिया।

वैसे यह पहली बार नहीं था जब भाजपा के किसी नेता ने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को लेकर कोई बयान दिया हो। इससे पहले बिहार के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा था, ‘प्रियंका अभी बच्ची हैं। यदि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लड़ाई करना चाहती है तो उसे सोनिया गांधी को मैदान में उतारना चाहिए।’

उनसे पहले बिहार के एक मंत्री विनोद नारायण झा भी कह चुके हैं कि प्रियंका बहुत सुंदर है लेकिन सुंदरता पर वोट नहीं मिलते। वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जो जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार केस के आरोपी हैं। वह बहुत सुंदर है। भगवान ने उन्हें यह दिया है। मगर उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है। राजनीति में वह नौसिखिया हैं। वह सुंदरता का कितना फायदा उठा सकती हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *