हमारी सेनाएं किसी हमले का मुहंतोड़ जवाब देने में सक्षम : वीके सिंह

0
V-K-Singh

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा पाकिस्तान में नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर मंगलवार को तड़के आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के कैंप के खिलाफ चलाए गए अभियान पर विदेश राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही साफ कर चुके थे कि अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसको नहीं छोड़ेंगे।

मंगलवार को सुबह 11 बजे सिंह ने अपने निवास पर संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले के बाद कहा था कि भारत सही समय पर आतंकवाद के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा। 

मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे के करीब भारतीय वायु सेना के करीब एक दर्जन विमानों ने पीओके में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। भारत की कार्रवाई पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर सिंह ने कहा कि हमारी तरफ से जो कार्रवाई की गई है वह आतंकवादियों द्वारा पुलवामा में किए गए हमले के जवाब में की गई है।

वी.के. सिंह ने कहा कि हमारी सेनाएं हमेशा अलर्ट रहती हैं और किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। अगर पाक द्वारा कोई भी नापाक हरकत की जाती है, तो हमारी सेना उसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *