सीबीआई निदेशक नियुक्ति: खड़गे ने नागेश्वर राव पर उठाए सवाल, गिनाई सरकार की गलती

0
mallikarjun-kharge

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नया सीबीआई प्रमुख चुनने के लिए मंगलवार को बुलाई गई चयन समिति की बैठक के अनिर्णायक रहने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि बैठक में हो रही देरी सरकार की गलती है।खड़गे ने कहा, ‘हमने प्रधानमंत्री से कहा है कि बैठक को जितना जल्दी हो सके बुलाना चाहिए। यदि बैठक इसी तरह स्थगित होती रहेगी तो जिस शख्स को सीबीआई का अंतरिम निदेशक (एम नागेश्वर राव) नियुक्त किया है वह जारी रहेगा। वह इस पद के योग्य नहीं है।’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘पहली गलती जो शख्स योग्य नहीं है उसे नियुक्त करने की है और दूसरी गलती बिना जानकारी दिए उन्होंने बैठक बुला ली। बैठक में हो रही यह देरी सरकार की गलती है। इस बैठक को 21 फरवरी से पहले बुलाया जाना चाहिए जब उसका कार्यकाल समाप्त होता है।’ 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *