बाबरी विध्वंस कांड : विशेष जज ने सुनवाई पूरी करने के लिए छह महीने का वक्त मांगा

0
supreme court

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मामले की सुनवाई पूरी करने के लिए उन्हें और छह महीने का वक्त चाहिए। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और अन्य कई लोग आरोपी हैं।

विशेष न्यायाधीश ने मई में लिखी चिट्ठी में सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि वह 30 सितंबर 2019 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। मामला जस्टिस आर. एफ. नरीमन की पीठ के पास सुनवाई के लिए सोमवार को आया। पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा है कि वह इस हाई प्रोफाइल मामले में फैसला आने तक विशेष न्यायाधीश का कार्यकाल बढ़ाने के तरीकों के बारे में उसे 19 जुलाई तक बताएं। 

सुप्रीम कोर्ट ने 19 अप्रैल 2017 को मामले की रोजाना सुनवाई कर उसे दो साल के भीतर पूरा करने का आदेश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *