पार्टियों को मुफ्त में रेवड़ियां नहीं बांटनी चाहिए: वेंकैया नायडू

0
venkaiah-naidu

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को चुनावों के समय मुफ्त की रेवड़ियां बांटने की बजाय विकास पर ध्यान देना चाहिए. रविवार को कपड़ा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप-राष्ट्रपति ने कहा कि चुनावों के समय मुफ्त की रेवड़ियां बांटने की बजाय हमें दीर्घकालिक विकास पर ध्यान देना चाहिए, ताकि लोग खुद ही समझ सकें. यह अस्थायी चीजें अस्थायी लॉलीपॉप ही होंगी.

मौजूदा शीतकालीन सत्र में संसद, खासकर राज्यसभा, में कामकाज के बारे में उच्च सदन के सभापति नायडू ने कहा कि अलग-अलग एजेंडा को एक राष्ट्रीय एजेंडा में बदल पाने की अपनी नाकामी से दुखी हैं. उन्होंने कहा कि संसदीय संस्थाएं प्रतिस्पर्धी एजेंडा की बंधक नहीं बनाई जा सकती. भारतीय संसद, राज्यसभा, दो पार्टियों की प्रतिस्पर्धा के कारण 14 दिनों तक नहीं चल सकी.

बता दें, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में किसानों का कर्ज माफ किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस को घेर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि कर्जमाफी स्थायी समाधान नहीं है. हमें किसानों की स्थिति बेहतर बनानी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *