चार साल में नहीं खत्म हो सकती 70 साल की समस्याएं: यूपी के मंत्री जयप्रकाश निषाद

0
jaiprakash nisad

यूपी के मंत्री जयप्रकाश निषाद का कहना है कि 70 साल की मुश्किलें मात्र चार साल में खत्म नहीं हो सकती हैं। इसके लिए सरकार को और वक्त दिया जाना चाहिए।

अपने बयान में रविवार को जय प्रकाश निषाद ने कहा कि हमने आजादी के बाद 70 वर्षों में से 50 साल कांग्रेस को शासन चलाने के लिए दिए। जिन्होंने कांग्रेस से गठबंधन तोड़े उन्होंने 10 साल तक शासन किया। मोदी सरकार ने अभी सिर्फ चार साल ही पूरे किए हैं। अगर आप 70 साल की समस्याओं को सिर्फ 4 साल में ठीक करने की उम्मीद करते हैं तो ये सही नहीं है।

दरअसल, यूपी में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए माहौल बनने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मगहर रैली से प्रदेश सरकार और भाजपा चुनाव के मूड में आ चुकी है।

इसके साथ ही सरकार विकास के फैसलों पर भी जल्द से जल्द निर्णय ले रही है। रविवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को 2 अक्टूबर तक प्रदेश को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *