क्या ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’ अब ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ बन गया है: कांग्रेस

0
surjewala-1544202422

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार की हालिया टिप्पणियों पर चुनाव आयोग के कदम को लेकर कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’ अब ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ बन गया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “क्या एमसीसी (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) अब बन गया है- मोदी कोड ऑफ कंडक्ट।” उन्होंने दावा किया, “आदित्यनाथ भारतीय सेना का अपमान करते हैं और चुनाव आयोग उन्हें ‘प्रेम पत्र’ लिखता है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष न्याय योजना को कोसते हैं- चुनाव आयोग कहता है ‘आगे से मत करें’।” 

उन्होंने सवाल किया, “चुनाव आयोग सत्तासीन ताकतों को सच्चाई का आईना दिखाने से घबरा क्यों रहा है? “खबरों के मुताबिक चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके ‘मोदीजी की सेना’ वाले बयान के लिए नाराजगी जताते हुए भविष्य में अपनी टिप्पणियों में सावधानी बरतने को कहा है।

दूसरी तरफ, आयोग ने कांग्रेस के चुनावी वादे के रूप में घोषित ‘न्याय योजना’ की नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा की गई आलोचना को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है। आयोग ने उन्हें इस मामले में भविष्य में “सतर्कता” बरतने की नसीहत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *