कांग्रेस विधायक नितेश राणे की इंजीनियर से बदसलूकी, फेंका कीचड़ और पुल से भी बांधा

0
mla_ani__1562230615

कांग्रेस विधायक नितेश नारायण राणे और उनके समर्थकों ने एक इंजीनियर के साथ बद्तमीजी की। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए वीडियो के अनुसार, विधायक और उनके समर्थकों ने इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंका और पुल से बांध भी दिया।

विधायक नितेश राणे का यह वीडियो कांकावली में मुंबई-गोवा हाईवे के पास बने एक पुल का है। यह घटना तब घटी जब इंजीनियर हाईवे पर गड्ढों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान विधायक और समर्थकों की इंजीनियर के साथ कुछ बहस भी हुई। 

सामने आए वीडियो में बहस के बाद कुछ लोग इंजीनियर पर बाल्टी से कीचड़ डालते हुए देखे जा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने इंजीनियर को पकड़कर नदी पर बने पुल से रस्सी से बांध दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *