अनिल बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे

0
anilbalunidd

देहरादून,  भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने  उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के प्रत्याशी के रूप में बलूनी के नाम पर मुहर लगा दी। नामांकन के अंतिम दिन आज देहरादून में उन्होंने नामांकन दाखिल किया।

विधानसभा में भाजपा का तीन-चौथाई बहुमत होने से बलूनी की जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी न उतारने की घोषणा के बाद यह भी लगभग तय है कि भाजपा प्रत्याशी का निर्वाचन निर्विरोध ही होगा।

उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए कई दिग्गज दावेदार थे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नाम मुख्य थे। इनके अलावा भाजपा के केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन कई वरिष्ठ नेता भी दावेदारी कर रहे थे।

इनमें अनिल बलूनी के साथ ही भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू और राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश का नाम चर्चाओं में था। इन तमाम दिग्गजों की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी बाजी मारने में सफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *