अकबर मानहानि केस: पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का आरोप तय, खुद को बताया निर्दोष

0
priyaramani-27_5

दिल्ली की अदालत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा दायर मामले में पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का आरोप तय कर दिया है।

प्रिया रमानी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में दिल्ली की अदालत में खुद को निर्दोष बताया और अदालत से कहा कि वह सुनवाई का सामना करेंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले इस मामले में हुई सुनवाई में पत्रकार प्रिया रमानी को अदालत ने जमानत दे दी थी। गौरतलब है कि ‘मी टू’ अभियान के दौरान रमानी ने अकबर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस पर अकबर ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया, जिसमें रमानी को बतौर आरोपी समन किया गया था।

भारत में पिछले साल ‘मी टू’ अभियान ने जब जोर पकड़ा तब अकबर का नाम सोशल मीडिया में आया। उन दिनों वह नाइजीरिया में थे। फिर उन्होंने 17 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *